Wednesday, July 22, 2020

बारिश से ग़ुज़ारिश

सुन ए  बारिश
मान भी काश्तकारों की गुज़ारिश
कर महफूज़ उनकी जिंदगी
उनको है तेरी बेइंतहा ख़्वाहिश।
आ बरस जा
सूखे इस ज़र्रे को
फिर से हरा कर जा।

सुन ले इल्तेज़ा उनकी
जा बरस जा उन मिट्टी की चादरों पे
जहां वो दरक पड़ी है
और एक दूसरे का दामन भी छोड़ा है।
तेरे आने से कुछ गीली होगी कुछ नरम
गुन्धी जाएगी वो हल के हाथों
एक सोंधी सी खुशबू की मेहक से
और नए जीवन का आगाज़ हो।

सुन ए  बारिश
मान भी काश्तकारों की गुज़ारिश
कर महफूज़ उनकी जिंदगी
उनको है तेरी बेइंतहा ख़्वाहिश

Wednesday, July 15, 2020

लो मान लिया रहबर नही मै तेरा
पर कुछ कदम तो साथ मैं भी चला
मान लिया कि मंजिल का पता न था
पर पहुंचना तो दोनों ने तय किया

Saturday, May 30, 2020

शिक्षा और बिहार

31 May 2017 को प्रकाशित 
साभार :  मेरी फेसबुक वॉल

बहुत कुछ पढ़ा और देखा सोशल मिडिया पर बिहार के बहुप्रतीक्षित इंटरमीडिएट के रिजल्ट को लेकर। पर तथ्य ये है कि "अगर बाबुल बोयेंगे और आम की कामना" करेंगे तो बहुत बेमानी होगी। जहाँ तक छात्रों की बात है तो ये पुरातन काल से ही कहावत चरितार्थ है कि अच्छे शिक्षक हो तो चेले उनसे भी अच्छे निकल जाते है। हमारे पास कई उदाहरण है इसके। सरकार की एक नीति ही ऐसे कारण की वजह बनी। ये बात सभी को पता है कि बिहार में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा की कग स्थिति है, कगजों पे नही हक़ीक़त में। ऐसे शिक्षकों की बहाली हुई जिन्हें sunday की स्पेलिंग नही आती( सभी नही पर बहुतायत)। ऐसे शिक्षकों से क्या उम्मीद की जा सकती है, वोट बैंक तो बन गया पर बौद्धिक बैंक में बिहार पिछड़ता चला गया। खाने ,साइकिल, छात्रवृति, पोशाक से  छात्र तो स्कूल आ जायेंगे पर वो मकसद अधूरा ही रह जाता है जिसकी वजह से उन्हें स्कूल लाया गया। और आगे हालात सुधरने की कोई गुंजाईश दिख नही रही, परीक्षा कदाचार मुक्त हो बहुत अच्छी बात है स्कूलों में शिक्षक की उपस्थिति हो फिर भी वो ज्ञान कौन देगा जो बच्चों को सही शिक्षा दे सके। ये पूर्णतः मेरे विचार है, आप अपने विचार भी रख सकते है।

Friday, May 1, 2020

हाँ मैं बुद्धिजीवी पत्रकार हूं।

वैसे मैने फेसबुक पे तब से कुछ लिखना छोड़ दिया, जब से फेसबुक पे लोग अपनी अभिव्यक्ति कम और दूसरे के फैलाये पोस्ट को ज्यादा शेयर करना शूरु कर दिये (ऐसा मै नही फेसबुक का भी कहना है)। मेरे फेसबुक मित्र मंडल में कुछ बड़े पत्रकार, तथकथित बुद्धिजीवी और कुछ निराशावादी लोग भी है। मैं हमेशा सभी के पोस्ट को (चाहे वो शेयर पोस्ट ही क्यों न हो) देखता हूं और अध्यन करता हूँ।
पर आज मैंने अभी तक भारत की  UN सिक्योरिटी कॉन्सिल में जीत (मसूद अजहर पे बैन) पर एक भी पोस्ट उन लोगों द्वारा नही देखा। शायाद इससे ये प्रतीत होता है कि, उनलोगों को इसमे भारत की जीत से ज्यादा किसी और कि जीत ज्यादा दिख रही है। या कुछ यूं कहें कि, वो अभी भी सकते में, हैं ऐसे कैसे हो सकता है, चीन हमे धोखा कैसे दे सकता है? खैर सभी मौन है। और ये पहली बार नही हुआ कमोबेश यही हाल एयर स्ट्राइक के समय भी था। मै दावा तो नही कर रहा पर वो लोग अपनी पोस्ट को दुबारा देख सकते है।
किया किसी ने भी हो, श्रेय किसी भी जाये पर जीत भारत की थी और अभी भी है। बड़े बड़े पोस्ट और दूसरों को गलत बताने वाले पोस्ट के साथ साथ कभी भारत की बात कर ले तो नुकशान नही होगा। निराशावादी होने से बेहतर आशावादी होना है। आप जिसके भी पक्षदार हों, फर्क नही पड़ता पर कभी भारत की बात कर लें और कभी कभार एजेंडे से भी दूर रह कर भारत की बात करने वाला भी बने। आप किसी के भी पक्षदर हो, फर्क नही पड़ता, पर मेरे ख्याल पहले आप भारत के पक्षधर है, तो संकोच क्यों? ये तो भारत के 130 करोड़ लोगों का सामर्थ्य है, जिस पर दुनिया को भरोसा हुआ।
ये मेरे अपने विचार है, शयाद आप इससे इतेफाक़ न रखते हों, पर मुझे आज जो प्रतीत हुआ वो उद्गार को मैने अपने शब्द दिए। सहमत और असहमति आपका लोकतांत्रिक अधिकार है।

Sunday, April 12, 2020

अहमियत तुम्हारी


होते हो तुम क्यों निराश
तुझमे भी कुछ बात है खास
ढूंढे जाओगे तुम भी फिर
एक बार उसी शिद्दत से
जहां है तुझसे काम।
फेंक दी जाती जाली तीलियाँ
दिया जलाने के बाद।
लेकिन फिर...
बुझा दिए जाते है दीप अहले सवेरे
पर शाम का क्या!!!
जब दीपक की है दुबारा दरकार
ढूंढी जाएगी दिया-सलाई
फिर से एक बार...
मोल कम होता नही किसी का
इस जहां में कभी
बस समय बुनता है किरदार सबका
कभी तुम्हारी कम असकी एहमियत बढ़ी।
बस यही तो राज है सबके जीवन का।