Friday, September 6, 2013

सीधे रस्ते

सीधे रस्ते भी नही होते है आसान
जब दूर देखो तो दीखता धुंधला आसमान
टेढ़े मेढ़े रास्तों की अलग  ही है कहानी
बात पत्ते की बस ये है भाई
गर चले उसपर तो हर रह है आसान ।

Tuesday, May 14, 2013

तुझे पाके यूँ कभी खो दिया

तुझे पाके यूँ  कभी खो दिया ,
कभी लफ़्ज़ों में यूँ पिरो दिया ...
कभी साँस साँस में जिया तुझे,
कभी यादों में तेरी रो दिया ...
कभी लिख के तुझको पढ  लिया,
कभी खवाब सा तुझे गढ़ लिया ...
कभी थम गया सुनकर तुझे,
कभी कारवां सा बढ  गया ...
कभी रशमो - रिवाज़ सा जानकार ,
कभी देवता तुझे मानकर,
तेरे खवाब से मेरी रूह को,
मैंने बूंद बूंद भिगो दिया ...
तुझे पाके यूँ कभी खो दिया, 
कभी लफ़्ज़ों में यूँ पिरो दिया ...
कभी साँस साँस में जिया तुझे
कभी यादों में तेरी रो दिया ....

Tuesday, March 19, 2013

मन की उलझन

उलझने इतनी की सुलझा नही पता हूँ मै,
रस्ते है कितने, सही रह चुन नही पता हूँ मै ।

उलझनों को सुलझाने में खुद ही उलझ जाता हूँ मै
और रस्ते बनाने में खुद रह भटक जाता हूँ मै ।

जीवन की कठिन है राहें
जहाँ मंजिले है धुंधली
रस्ते है पथरीले
और दूर तक है फैला नीला आसमां
नाहि है कहीं हरी भरी छांव
यहाँ दूर तक दीखता नही कोई गाँव ।

पर मन में है एक मद्धिम सी आशा और पूरा विश्वास
पंहुचना है उस छोर तक जहाँ धरती को छूता हो आकाश ।

आत्म निश्चय और आशाओं से अब समझ में आया
उलझाने रेशम की धागों की तरह होती है
जो उलझती है पर सुलझाती भी है
गांठ का होता नहीं यहाँ नामो - निशां
और यही है आचे रेशम की पहचां ।

Sunday, March 17, 2013

उलझन

जब हमने उनसे दिल का हाल पूछा
वो मुस्कुरा के चल दिये
आज भी उलझन में  हूँ
वो इकरार था या मेरी नादानी की निशानी|

नादान इश्क चालक मोहब्बत

तुम सोचते हो वो   तुम्हे लाइन
क्यों वास्ते करते इसमें अपना टाइम
उसके तो चक्कर कईयों से है
तुम्हारा तो नंबर है नाइन

Saturday, March 9, 2013

ज़ख्म


ज़ख्म बनते है, भरते भी है,
पर उम्र भर दाग छोड़ जाते है 
उल्फत भी वैसी ही है , ये होती है टूट जाती है 
पर ताउम्र एक एहसास छोड़ जाती है ।

मखमली सरसराहट


नरम  की वो मखमली सरसराहट 
और उनकी आँखों की वो  जगमगाहट 
 काफी है किसी को  दिवाना बना दे 
जैसे हो हो उनके आने की आहट |

Monday, February 25, 2013

HAPPY DAYS


Time doesn't wait for you or me,

Days pass & years change,

you missed your loved ones,

you move away from your closed ones,

your life changes,
friends change,
people change
but your heart has those
precious moments engraved in it
whether you want or not.

They are always there, making you happy at sad times and sad at happy times.

you think about those "HAPPY DAYS", then smile & when someone asks the reason for smile


you just say


"NOTHING"

पहली किरण

बहुत दिनों बाद आज देखी सुबह की पहली किरण
कितनी सुन्दर, कितनी निर्मल ।
वो कोयल की कूंक और चिड़ियों की कल कल
 सितारें पद रहे है धुंधले,
और अँधेरा छंट रहा पल पल।

मंद मंद चल रही ठंढी हवाएं,
जिसमे फूलों की भीनी सी खुशबू है समाएं ,
मनो जग रही हो नयी आशायें ।

चाँद अब पद चूका मद्धिम
सूरज की लालिमा बढ़ रही हरपल,
मोती सी ओंस बिखरी हरी घास पे
रात जाने लगी और दिन आया पुरे शबाब पे ।

आज की तेज जिन्दगी का है ये हाल,
न पता चलता कब हुआ सवेरा
और न ही दीखता कब घिरा अंधेरा
ऐसी सुन्दर और मोहक सुबह ने,
मन के अन्दर तारों को उकेरा,
प्राण किया अब मैंने भी रोज देखूंगा ये सवेरा ।