Saturday, February 11, 2017

जूनिया तू है...

तोते जैसी नाक है जिसकी
काली काली आँखें उसकी
और चुलबुली  है बातें जिसकी
वो तू है, वो तू है
वो जूनिया तू है...

मीठी सी मुस्कान निराली
और आज़ाद ख्यालों वाली
दिल की भी है भोली भली
वो तू है, वो तू है
वो जूनिया तू है...

जिसके बिन हर त्योहार अधूरे
और बिन बातें न दिन हो पूरे
घंटे लम्हों की क्या बात करें हम
वो तू है, वो तू है
वो जूनिया तू है...

उसको ही दिल ने अपना जाना
चाहा जीवन भर साथ निभाना
पर अब तक न उसने माना
वो तू है, वो तू है
वो जूनिया तू है...

माना उसकी भी है मज़बूरी
तय करे साथ मेरे थोड़ी दूरी
राह निकलेगी कोई तो जरूर ही
वो तू है, वो तू है
वो जूनिया तू है...

3 comments: