Showing posts with label अगला कौन. Show all posts
Showing posts with label अगला कौन. Show all posts

Wednesday, July 13, 2011

फिर मुंबई, अगला कौन


वो सताते रहेंगे
और हम सहते रहेंगे
वो मारते रहेंगे
और हम मरते रहेंगे
वो कहते है हम जेहादी है
तो क्या हुआ
हम उन्हें भी अपनाते रहेंगे
अभी तो अफज़ल और कसाब ही है
तो क्या हुआ
और भी होंगे तो
उन्हें भी गोद में सुलाते रहेंगे
आज मुंबई है
कल दिल्ली, कोलकाता, बंगलोर होंगे
तो क्या हुआ
इनका भी दर्द आसानी से उठाते रहेंगे
हम अहिंसा के पुजारी थे , हैं और रहेंगे
तो क्या हुआ
अगर कुछ लोग मरे
हम उन्हें कुछ दिन याद कर जल्द ही भुलाते रहेंगे
वो सताते रहेंगे
और हम सहते रहेंगे
वो मारते रहेंगे
और हम मरते रहेंगे