Sunday, February 26, 2017

शायद अब मैं बुरा हो चला
या रही नही जरूरत हमारी
करना क्या है जान के मुझको
कारण वजह और किस्से सब सारी
फिरभी पाओगे मुझे हर एक मोड़ पे
जब भी हो तुम्हे जरूरत हमारी

Saturday, February 11, 2017

जूनिया तू है...

तोते जैसी नाक है जिसकी
काली काली आँखें उसकी
और चुलबुली  है बातें जिसकी
वो तू है, वो तू है
वो जूनिया तू है...

मीठी सी मुस्कान निराली
और आज़ाद ख्यालों वाली
दिल की भी है भोली भली
वो तू है, वो तू है
वो जूनिया तू है...

जिसके बिन हर त्योहार अधूरे
और बिन बातें न दिन हो पूरे
घंटे लम्हों की क्या बात करें हम
वो तू है, वो तू है
वो जूनिया तू है...

उसको ही दिल ने अपना जाना
चाहा जीवन भर साथ निभाना
पर अब तक न उसने माना
वो तू है, वो तू है
वो जूनिया तू है...

माना उसकी भी है मज़बूरी
तय करे साथ मेरे थोड़ी दूरी
राह निकलेगी कोई तो जरूर ही
वो तू है, वो तू है
वो जूनिया तू है...

Wednesday, November 16, 2016

My firstever writing

कहते है लोग इश्क़ में दीवाने हो जाते है
मैंने तो मोहब्बत न क़ि
फिर शायर क्यों हो गया

Thursday, October 20, 2016

रातों को सोता हूँ तो नींद नही आती है
और दिन जम्हाइयों में गुजर जाती है ।

खाने को जाता हूँ तो भूख चली जाती है
और खली बैठा हूँ तो भूख बहुत सताती है ।

भीड़ मे बैठा तो सन्नाटे की खवाहिश होती है
और अकेला राहूँ  तो तन्हाई काट खाती है ।

जब न हो कोई लाइफ में तो, उनकी खवाहिश होती है
और जब आ जाये जिन्दगी जहन्नुम बन जाती है ।

ये ही इनसान की फितरत है ...

Friday, September 23, 2016

kaun hai Hindu, kaun hai muslim
 pahle hum Bhart ke bande hai;
kya hai mandir kya hai masjid
sab ek hi int se bante hai;
kuch mane ram kuch kahe rahim
par mansha -shanti, sabki ek hi hai;
jhagde ghar-ghar hote hai
phir bhi parivar sab ek hi hai.